जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में में शामिल हुईं। दीक्षांत समारोह में कुल 1 हजार 114 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान किया गया। इनमें बीटेक के 417, पीजी के 149 तथा पीएचडी के 46 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। समारोह में राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ देश सेवा में योगदान देने का संदेश दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने छात्रों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए करने की अपील की।
दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी छात्रों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में संस्थान के कुलपति, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल सहित मंत्री शामिल थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
