उत्तर प्रदेश : महिला के साथ रेप के मामले इन दिनों हम घटनाक्रम में शामिल हो चुके हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसी घटनाएं आती रहती हैं । इसके विपरीत यदि कोई महिला किसी पुरुष, खासकर खुद से काफी कम उम्र के बच्चे के साथ रेप करे तो मामला चौंकाने वाला लगता है। चित्रकूट में कुछ ऐसा ही हुआ है। पांच बच्चों की मां ने कुछ ऐसा किया है, जिससे कि पूरा समाज कलंकित हुआ है।
अगवा किया, किराये पर कमरे लिये फिर ….
आरोपित महिला ने नौवीं के एक छात्र को अपने प्रेम जाल में फांसकर उसने पहले उसे अगवा किया और उसे लेकर प्रयागराज फरार हो गई। वहां किराये पर मकान लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे हवस का शिकार बनाया। जब छात्र इसका विरोध करता महिला डांट कर उसे चुप करा देती. पीड़ित के अनुसार महिला उसके पड़ोस में रहती थी और उससे पहले भी अश्लील हरकत किया करती थी। उक्त महिला प्रयागराज में कई दिनों तक बच्चे के साथ गंदा व्यवहार करती रही।
सोई रही पुलिस, कोर्ट के आदेश पर टूटी तंद्रा……
हालांकि, पुत्र के अगवा कर लिए जाने की शिकायत उसके पिता ने उसी समय राजापुर पुलिस से की थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। वह सोई रही। अंत में छात्र के पिता कोर्ट पहुंचे और जब कोर्ट ने आदेश दिया तो पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे और मामला दर्ज हुआ। इसके बाद महिला के ठिकाने पर छापेमारी कर पुलिस ने जहां छात्र को बरामद किया, वहीं महिला को गिरफ्तार। बहरहाल उस पर दुष्कर्म अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
