Author: CHANAKYA SHAH

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था प्रयत्न की ओर से 4 अक्टूबर को चुना गोदाम क्लब हाउस, बारीडीह में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष समर झा ने बताया कि यह संस्था का 8वां रक्तदान शिविर है। इसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. शिविर की सफलता को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें की जा रही हैं। संस्था की ओर से युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाने की अपील की गई है।

Read More

सरायकेला : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह ठेकेदार व कारोबारी संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची टीम ने घर में तलाशी लेते हुए विभिन्न दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये के लोन और उसके भुगतान से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। संजय डालमिया इस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर बताए जा रहे हैं. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या बरामद…

Read More

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित टीआरएफ ग्राउंड में गुरुवार को उत्कल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष पी.के. दास के अलावा अमीय कुमार मोहंती, सुकांत कुमार दास, दिलीप महापात्रा, बिरजा मोहंती, बिस्वजीत मोहंती, भागीरथी पात्र, अजीत कुमार, चिन्मय मोहंती समेत कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान कमिटी के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को सफल बनाने तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर धार्मिक…

Read More

जमशेदपुर : विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर लेक टाउन हुडको दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से मां दुर्गा के पूजा पंडाल के निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ ही आगामी दुर्गोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हुआ. भूमि पूजन कार्यक्रम में कमिटी के प्रेसिडेंट संजीव मैथि, सूरज कुमार, चेयरमैन संदीप चौधरी, सचिव प्रतीक रॉय, सुधीर कुमार, दिलीप गोप, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, रितेश ओझा समेत कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान त्रिपाठी बाबा, सम्राट सहित अन्य सहयोगियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कमिटी सदस्यों ने दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित…

Read More

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक विभागों की प्रयोगशालाओं में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों और प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विश्वविद्यालय की मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मास कम्युनिकेशन, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, नर्सिंग, फार्मेसी, विज्ञान सहित अन्य विभागों की प्रयोगशालाओं में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की…

Read More

रांची : मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं झारखंड विधानसभा सदस्य राजेश कच्छप समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आयोजन से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं और अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के निर्माण की सफलता की कामना की। समारोह में स्थानीय लोगों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

Read More

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में हत्या की कथित साजिश की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और पूर्व की फायरिंग से संबंधित एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को एसएसपी को सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट व फायरिंग के मामलों में पूर्व से आरोपित सैफ अली उर्फ राज बच्चा अपने सहयोगियों के साथ मिल्लत नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय (गोलघर स्कूल) के पास हथियार लेकर जुटा है। यहां सब्बु टाल…

Read More

टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर मची चीख-पुकार, चालक समेत दो बच्चे गंभीर…. टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज लोकतंत्र सवेरा/जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के समीप शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिन्मया स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक टाटा विंगर स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। https://youtu.be/Mj9KNbtCkmY?si=U6y_KnzsBK2UOBx3 धमाके…

Read More

लोकतंत्र सवेरा | करीब एक दशक पहले का वह दौर याद कीजिए, जब गणेश पूजा महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, भाईचारे, संस्कार और सामाजिक एकजुटता का पर्व हुआ करती थी। गली-मोहल्लों में गणपति की प्रतिमा स्थापित होती थी। आरती होती थी, प्रसाद बंटता था और विसर्जन के दौरान पूरा वातावरण एक ही जयकारे से गूंज उठता था— “गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आना।” लोग नाचते थे, गाते थे, झूमते थे… लेकिन उस नाच में श्रद्धा होती थी। ढोल की थाप होती थी, मगर उसमें भक्ति की धुन सुनाई देती थी। प्रतिमा के साथ चलने वाली भीड़ में…

Read More

रांची : झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री ताजदार आलम की ताजपोशी के अवसर पर जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग रांची पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधियों ने ताजदार आलम का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद जताई. इस अवसर पर सरदार सतबीर सिंह सुमो ने कहा कि ताजदार आलम को प्रदेश की…

Read More