जमशेदपुर : सोनारी स्थित परदेसीपाड़ा में टाटा क्लब द्वारा आयोजित ‘श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति’ के पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। वर्ष 1984 से निरंतर आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ पुरोहितों द्वारा भूमि अर्चन और कलश स्थापना कर किया गया।
समिति के अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि चार दशक पुरानी इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष और भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भक्तिमय वातावरण का निर्माण करना है।

इस पावन अवसर पर समिति के सचिव रणजीत सिंह गाबरी और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के साथ कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में ओंकार नाथ सिंह, सरवन दास, दिलीप दास, पन्ना सिंह झांगेल, ज्योति प्रसाद, रंजन दास, लाल बाबू शर्मा, केजेपी सिंह, द्वारका सिंह, बिजय शंकर सिंह, कुणाल सोनू, आदित्य सिंह, राहुल सिंह निर्मल जंघेल और अविनाश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। पूजा अर्चना के उपरांत उपस्थित सभी स्थानीय श्रद्धालुओं और सदस्यों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
