जमशेदपुर। टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) की ओर से आयोजित समारोह में 25 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी करने वाले 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें सीआर प्लांट के 25, बारा प्लांट के 15 और डिमना प्लांट के एक कर्मचारी शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और कंपनी के जीएम जयदेव चांद उपस्थित थे। दोनों ने कर्मचारियों की निष्ठा, मेहनत और कंपनी के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों का अनुभव और योगदान किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है।
इस मौके पर चीफ एचआर संजय मजूमदार, हेड एचआर माया तिवारी, प्लांट हेड डी. साहा, सचिन झा, गौरव, फैजल समेत कई अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवाशी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन माया तिवारी ने दिया। समारोह में सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी गई।




