जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ की ओर से अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माननीय ए.के. चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रिंकू भगत एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने कार्यकाल में झारखंड के सभी व्यवहार न्यायालयों एवं तालुका न्यायालयों से जुड़े अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े अधिवक्ता समुदाय के सर्वांगीण विकास, कल्याण, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बेहतर कार्यपरिस्थितियों के निर्माण तथा उनके सामाजिक एवं व्यावसायिक उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।




