जमशेदपुर। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को आजसू छात्र संघ एवं युवा मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। युवा प्रदेश संयोजक दीपक पांडेय ने नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राज सिंह ने किया, जबकि संचालन छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साव ने किया। इस दौरान को-ऑपरेटिव कॉलेज की नई कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें विष्णु कुमार साहू को अध्यक्ष, उज्ज्वल उपाध्याय को सचिव, रघुराज प्रताप सिंह और युवराज सिंह को उपाध्यक्ष, निमाई कुमार को मीडिया प्रभारी, विकास कुमार को कोषाध्यक्ष तथा आर्यन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, मृत्युंजय कुमार को प्रभारी, रोशनी कुमारी को उपाध्यक्ष, स्वाती कुमारी को सह सचिव, हर्ष कुमार को सह मीडिया प्रभारी और राखी कुमारी को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
दीपक पांडेय ने कहा कि आजसू छात्र संघ छात्रों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। वहीं, राज सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार कॉलेज परिसरों से लेकर पूरे कोल्हान में किया जाएगा। युवा जिला प्रभारी मंटू शुक्ला ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ रहे हैं. कार्यक्रम में कुंदन कुमार, विकास कुमार, मिथुन कुमार, पप्पू कुमार, सूरज कुमार, प्रियंका, निधि, स्वाति, निकेता, राहुल, पवन समेत सैकड़ों छात्र-युवा उपस्थित थे।




