Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
लोकतंत्र सवेरा (चाणक्य शाह) : बिहार की राजनीति एक बार फिर नए मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे केवल एक सीट का फैसला नहीं हैं, बल्कि राज्य की बदलती राजनीतिक सोच और जनता के मूड का संकेत भी माने जा रहे हैं। वर्षों से भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने जिस तरह अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया, उसने सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक सभी दलों को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह उपचुनाव इसलिए भी खास रहा क्योंकि…
जमशेदपुर : आगामी 09 एवं 10 सितंबर 2026 को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षणिक सत्रों, अतिथियों के आमंत्रण, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह राष्ट्रीय सम्मेलन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली, एनआईटी जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर तथा इंस्टीच्यूट फॉर एजुकेशन, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में रविवार रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टाटा स्टील के कर्मचारी राजन पांडेय (45) गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पक्ष ने अपने साले पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला अलग सामने आया है। पुलिस का कहना है कि राजन पांडेय को चापड़ या चाकू से चोट नहीं लगी, बल्कि आपसी धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से उनका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट आई. घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।…
देवघर : श्रावण माह में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से करणी सेना द्वारा देवघर के रांगा मोड़ स्थित सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरविंद सिंह, मनोज सिंह, ध्रुव सिंह एवं संजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के संयोजक प्रेम सिंह ने बताया कि यह सेवा शिविर पूरे श्रावण माह तक 24 घंटे संचालित रहेगा। शिविर में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क जलपान, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम की समुचित व्यवस्था, भजन-संध्या सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लंबी यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम…
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कालियाडीह स्थित कैनाल में 26 जुलाई को नग्न अवस्था में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी सुनियोजित हत्या का निकला। शादी का दबाव बनने पर प्रेमी ने महिला की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने व घटना को दूसरा रूप देने के उद्देश्य से शव के कपड़े उतारकर कैनाल में बहा दिया। रविवार को सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी दासमत बास्के, निवासी पोटका, ने पूछताछ में अपना…
जामताड़ा : झारखंड के अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार देर रात जामताड़ा जिले के बॉर्डर इलाके में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बताया जा रहा है कि उसे साहिबगंज जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। टॉयलेट जाने का बहाना… फिर छीन ली पुलिसकर्मी की राइफल……. जानकारी के अनुसार, कैदी वाहन जामताड़ा सीमा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सुजीत सिन्हा…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। आपसी विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया, जब बस्ती निवासी बंधु नामक व्यक्ति ने आफताब पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में आफताब को तीन गोलियां लगीं। इनमें एक गोली पीठ में तथा दो गोलियां पेट में धंस गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां…
ओल्ड डीएस फ्लैट पार्क के पास कचरे का पहाड़, दुर्गंध और बीमारी के साये में जीने को मजबूर स्थानीय लोग जमशेदपुर : शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबल बस्ती के ओल्ड डीएस फ्लैट पार्क के समीप बदहाल सफाई व्यवस्था ने नगर निकाय के दावों की पोल खोल दी है। यहां कई दिनों से गीले एवं सूखे कचरे का विशाल ढेर जमा है, जिससे पूरे इलाके में असहनीय दुर्गंध फैली हुई है। हालात ऐसे हैं कि स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना तक मुश्किल हो गया…
जमशेदपुर। जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने टाटा स्टील एवं जमशेदपुर एफसी प्रबंधन से क्लब को बंद करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एफसी केवल एक फुटबॉल क्लब नहीं, बल्कि झारखंड और देशभर के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों का मंच है। सौरभ विष्णु ने कहा कि टाटा स्टील ने वर्ष 2017 में जमशेदपुर एफसी की स्थापना कर शहर और राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। क्लब ने वर्ष 2021-22 के इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीजन में लीग…
होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने जवानों का किया बचाव, कहा—ड्यूटी निभाने पर नहीं होनी चाहिए कार्रवाई जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवानों और दो युवकों के बीच हुए विवाद को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन खुलकर होमगार्ड जवानों के समर्थन में उतर आया है। एसोसिएशन ने कहा है कि संवेदनशील वार्ड में तैनात जवानों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाई है। ऐसे में बिना निष्पक्ष जांच के उन्हें दोषी ठहराना उचित नहीं है। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने जारी बयान में कहा कि गायनिक वार्ड महिलाओं…