जमशेदपुर। सामाजिक संस्था प्रयत्न की ओर से 4 अक्टूबर को चुना गोदाम क्लब हाउस, बारीडीह में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष समर झा ने बताया कि यह संस्था का 8वां रक्तदान शिविर है। इसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. शिविर की सफलता को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें की जा रही हैं। संस्था की ओर से युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाने की अपील की गई है।
Advertisements
Advertisements

