सरायकेला : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह ठेकेदार व कारोबारी संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची टीम ने घर में तलाशी लेते हुए विभिन्न दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये के लोन और उसके भुगतान से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। संजय डालमिया इस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर बताए जा रहे हैं. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ, इसे लेकर ED की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

