Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता, 20 हजार की आर्थिक मदद…. पढ़े पूरी खबर
जमशेदपुर : एग्रिको चौक के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मेयर सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए निजी स्तर पर 20 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने की जरूरत है। इस संबंध में जल्द ही जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर…
जमशेदपुर : बाला गणपति विलास पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना में शहर सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। भगवान गणपति के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सरयू राय, मीरा मुंडा और कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर, Mrs.…
जमशेदपुर : गोलमुरी बाजार स्थित फूड प्लाजा परिसर में श्री श्री राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमेटी की ओर से लगातार 45वें वर्ष आयोजित होने वाली शिव-पार्वती पूजा को लेकर सोमवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा स्थल की धार्मिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार, कमेटी अध्यक्ष कमल लड्डा और सत्यनारायण अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. भूमि पूजन के दौरान पंडित सोमेन मुखर्जी के वैदिक मंत्रोच्चार से…
जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर परिसर में गणेश उत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मूर्ति स्थापना के साथ विधिवत श्रीगणेश पूजन शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों, गणपति के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में हिस्सा लेकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. शाखा के सचिव बबलू अग्रवाल ने कहा कि गणपति बप्पा का आगमन केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति,…
जमशेदपुर : एग्रिको चौक के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना पर मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. बंटी सिंह ने मानवीय पहल करते हुए शोकाकुल परिवार को 50 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में परिवार के सदस्य को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे मुश्किल…
धनबाद : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को लेकर धनबाद पुलिस की कार्रवाई सोमवार को चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने बंटी खान को बैंक मोड़ से वासेपुर इलाके तक पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाकर टीआई परेड कराई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गईं। जानकारी के अनुसार, पुलिस बंटी खान को लेकर वासेपुर के कमर मकदुम्मी स्थित उसके आवास पर भी पहुंची, जहां जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान कुछ लोगों ने बंटी खान…
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने सोमवार को बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों, थाना अभिलेखों और बीट अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। थाना परिसर, हाजत व सिरिस्ता की साफ-सफाई और रख-रखाव का भी जायजा लिया. एसएसपी ने गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा और कर्मा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण के लिए अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करने और थाना आने वाले लोगों से मित्रवत व्यवहार सुनिश्चित करने पर…
गुवाहाटी : असम की राजधानी गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी पति रामानुज गोस्वामी की पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मेडिकल जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने नरकासुर हिल इलाके में चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने गोली चलाई। गोली रामानुज को लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर…
पुरुलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका की कथित हत्या के बाद उसके शव को बोरे में भरकर बाइक से ठिकाने लगाने जा रहे एक युवक को पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बाइक पर बोरे में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के सिलसिले में टामना थाना क्षेत्र स्थित एक मेस में रह रहा था। शनिवार को उसकी प्रेमिका उससे मिलने मेस पहुंची…
जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर, दिनेश कुमार ने जिला प्रशासन, टाटा स्टील तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। एग्रीको में हुई हालिया दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों का सड़क हादसे में असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और विचलित करने वाली घटना है। उन्होंने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल…