Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : टेल्को क्रॉस रोड नंबर-23 स्थित विनायक बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का आज दिनेश कुमार, जिला प्रभारी भाजपा पूर्वी सिंहभूम, और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे के साथ धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बनाया. अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना हमें बुद्धि,…
जमशेदपुर : सामाजिक कार्यों में सक्रिय संस्था ‘प्रयत्न’ की ओर से साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान के तहत बागबेड़ा बस्ती में बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताना, उनकी खुशियों में शामिल होना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और खेलकूद का आयोजन किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों के बीच भोजन और चॉकलेट का वितरण किया गया.…
जमशेदपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अप्पू तिवारी ने केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर शहर में केंद्रीय काली पूजा कमिटी के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे काली पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और प्रशासन के साथ संवाद भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि काली पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में प्रमुख विसर्जन मार्गों, चौक-चौराहों और घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल, मेडिकल सुविधा, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। लाइट और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है.…
जमशेदपुर : एग्रिको चौक के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से पिता-पुत्र मौत की घटना पर आजसू नेता अप्पू तिवारी ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति आखिर किस आधार पर दी जाती है। उन्होंने मांग की कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाया जाए कि हाइवा नो-एंट्री के समय किसकी अनुमति या पास से शहर में प्रवेश कर रहा था. अप्पू तिवारी ने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती…
जमशेदपुर : टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ, कीर्तन दरबार और गुरबाणी का आयोजन किया गया। गुरबाणी और कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा. प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संगत ने गुरु की पावन वाणी के माध्यम से मानवता,…
जमशेदपुर : वीर भगत सिंह फैंस क्लब, बजरंगनगर पहाड़ी की ओर से आयोजित गणेश पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पूजा के लिए तैयार किए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, क्लब के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे. उद्घाटन के अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत…
जमशेदपुर : शहर के एग्रिको इलाके में रविवार को तेज रफ्तार हाइवा डंपर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. बताया जा रहा है कि हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में आने के बाद बच्चा करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही…
जमशेदपुर : मानगो में बन रही एक नई जलापूर्ति पाइपलाइन को लेकर जन विकास मंच अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सुभाष कॉलोनी से मानगो ब्रिज तक, नए फ्लाईओवर के नीचे बिछाई जा रही इस पाइपलाइन पर करदाताओं/राज्य सरकार के अनुमानतः ₹60 करोड़ खर्च हो रहे हैं। सौरभ विष्णु का कहना है कि यह पाइपलाइन मानगो निवासियों की भूमि से होकर, उनके घरों के ठीक सामने से गुजरती है, किंतु इसका मुख्य उद्देश्य प्रतीत होता है टाटा स्टील कंपनी एवं उसके आवासीय क्वार्टरों को जलापूर्ति करना — न कि मानगो के सामान्य निवासियों को।…
कीव : रूस ने शनिवार को यूक्रेन के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रूसी हमलों में रिहायशी इमारतों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने शनिवार तड़के से यूक्रेन के विभिन्न ठिकानों पर करीब 500 ड्रोन दागे। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस युद्ध के मोर्चे के साथ-साथ यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और नागरिक ढांचे को भी निशाना बना रहा है। जेलेंस्की…
गुमला : जिले में एक युवती ने पुलिस जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को समाज के कुछ लोगों के साथ सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018 में सिमडेगा निवासी पुलिस जवान बसंत बेक ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव दिया। युवती के मुताबिक, आरोपी अक्सर उससे मिलने उसके गांव आता था, लेकिन उसके माता-पिता से मिलने से बचता रहा। पीड़िता…