जमशेदपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अप्पू तिवारी ने केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर शहर में केंद्रीय काली पूजा कमिटी के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे काली पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और प्रशासन के साथ संवाद भी मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि काली पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में प्रमुख विसर्जन मार्गों, चौक-चौराहों और घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल, मेडिकल सुविधा, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। लाइट और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है. अप्पू तिवारी ने जिला प्रशासन से काली पूजा से पूर्व सभी पूजा समितियों के साथ बैठक कर विसर्जन मार्ग और घाटों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने की मांग की है।
