जमशेदपुर : एग्रिको चौक के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से पिता-पुत्र मौत की घटना पर आजसू नेता अप्पू तिवारी ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति आखिर किस आधार पर दी जाती है। उन्होंने मांग की कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाया जाए कि हाइवा नो-एंट्री के समय किसकी अनुमति या पास से शहर में प्रवेश कर रहा था. अप्पू तिवारी ने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है और उसी के कारण हादसा हुआ है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि लापरवाही के कारण किसी की जान जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति पर हत्या के मामले में कार्रवाई की संभावना की भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से नो-एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

