Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, टुईलाडूंगरी में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश गुरुपर्व श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम की शुरुआत शाम को रहरास साहिब के पाठ के उपरांत हुई। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा की ओर से विशेष शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी भरकर गुरबाणी एवं शब्द-कीर्तन का श्रवण किया और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। शब्द-कीर्तन के…
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली राम प्रसाद मार्डी उर्फ महादेव उर्फ सचिन की निशानदेही पर शनिवार को बांकुड़ा पुलिस ने दलमा के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम सचिन को साथ लेकर चांडिल पहुंची और स्थानीय सुरक्षा बलों के सहयोग से दलमा पहाड़ के दुर्गम इलाकों में संभावित नक्सली ठिकानों को खंगाला। जानकारी के अनुसार, सचिन ने जंगल में हथियार और गोला-बारूद छिपाए जाने वाले संभावित स्थानों की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद बांकुड़ा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जवानों और वाहनों के साथ अभियान शुरू…
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में क्वार्टर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए सुमित दास उर्फ लंगड़ा (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दूसरा आरोपी जाफर कदमा थाना के एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। दोनों आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को तमरिया रोड स्थित एल-2/27 क्वार्टर में रहने वाले सुधांशु आदित्या के घर से सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले में साकची थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज…
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी निवासी राजेश गिरी साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर ठग ने फोन कर ओटीपी हासिल किया और कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 63,200 रुपये उड़ा लिए। घटना 3 सितंबर की है। मामले में टेल्को थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, साइबर ठग ने राजेश को फोन कर मोबाइल पर आने वाले ओटीपी की जानकारी मांगी। भरोसे में आकर राजेश ने ओटीपी बता दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से लगातार 63,200 रुपये की निकासी हो गई। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने…
इंफाल : मणिपुर में सशस्त्र संगठनों के खिलाफ सुरक्षा बलों और पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। 11 सितंबर को राज्य के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए अभियानों में चार संदिग्ध सशस्त्र कैडरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पांच राइफल, 298 कारतूस, सात मैगजीन और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की गई. चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप उपमंडल के मुनपी गांव के आसपास जिला पुलिस और 5 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई में तीन संदिग्ध कैडर गिरफ्तार किए गए। इनमें मुनपी निवासी खुआल (35), बिष्णुपुर के नुंगराई निवासी मनी चिरू (30) और चुराचांदपुर के…
पटना/गया : मोक्षधाम गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करेंगे। त्रैपाक्षिक श्राद्ध करने वालों के धार्मिक अनुष्ठान 11 अक्टूबर तक जारी रहेंगे. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन करीब 70 हजार लोगों के आवासन की व्यवस्था कर रहा है। गांधी मैदान में 2,500 बेड की टेंट सिटी तैयार की जा रही है। इसके अलावा स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 73 स्वास्थ्य…
रांची : झारखंड में चार लाख से अधिक राशन कार्ड फिलहाल सस्पेंड किए गए हैं। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अब राशन कार्डों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी अनाज का लाभ केवल पात्र परिवारों तक ही पहुंचे. जांच में खास तौर पर ऐसे राशन कार्डों को शामिल किया गया है, जिनसे लंबे समय से खाद्यान्न का उठाव नहीं किया गया है। एक अक्टूबर से स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके तहत लगातार छह महीने तक राशन नहीं लेने वाले कार्डों को निष्क्रिय…
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने से जुड़ी शिकायत के बाद गोलमुरी थाना पुलिस ने आकाश बांडेया को पूछताछ के लिए थाने लाया। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर उससे पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आकाश बांडेया की उक्त मामले में किसी तरह की संलिप्तता सामने नहीं आई। जांच के क्रम में उसके खिलाफ शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं होने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान शिकायत से जुड़े तथ्यों, घटनाक्रम और अन्य संबंधित…
रांची : राजधानी रांची के निजी ट्यूलिप हॉस्पिटल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट और हंगामे की घटना पर अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मंत्री ने कहा कि इस घटना को मैंने बेहद गंभीरता से लिया है. साथ ही इस पूरे मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. अगर जांच में जरा भी अनियमितता, मनमानी या दोष साबित हुआ तो कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. किसी भी निजी अस्पताल को जनता के साथ मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी. इस संबंध में मंत्री ने स्वास्थ्य…
जमशेदपुर : न्यू बारीडीह स्थित टाटा स्टील टिनप्लेट कंपनी के विस्तार प्रोजेक्ट में मजदूर की मौत को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हादसा औद्योगिक परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों और सेफ्टी प्रोटोकॉल के पालन को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। कुमार अभिषेक ने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि हादसे से पहले सुरक्षा व्यवस्था की पर्याप्त समीक्षा हुई थी या नहीं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित सेफ्टी ऑडिट और कड़े सुरक्षा…