जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने से जुड़ी शिकायत के बाद गोलमुरी थाना पुलिस ने आकाश बांडेया को पूछताछ के लिए थाने लाया। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर उससे पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आकाश बांडेया की उक्त मामले में किसी तरह की संलिप्तता सामने नहीं आई। जांच के क्रम में उसके खिलाफ शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं होने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान शिकायत से जुड़े तथ्यों, घटनाक्रम और अन्य संबंधित पहलुओं की जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद आकाश बांडेया को मामले से अलग पाए जाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

