घाटशिला : हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद, फूलपाल कमेटी की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे एक बैठक आयोजित की गई। इसमें आसपास के क्षेत्रों की सुन्नी कमेटियों के सदर, सचिव और पेश इमाम शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से फूलपाल गांव में एक जलसे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, जलसे की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है। इस संबंध में अगली बैठक में विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कुल 13 कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में फूलपाल के इमाम हाफिज रजब अली, सदर तैयब अली और सचिव शेख आखिरुद्दीन के अलावा घाटशिला के इमाम जमाल मिस्बाही, शेख गफ्फार, शेख शाहिद, मुसाबनी के कारी अतहर रजा हसन, हाफिज रिजवान, गालूडीह के इस्तियाख, कारी जियाउद्दीन, गुलाम रब्बानी, हाफिज यासीन और मुफ्ती सलीकैन सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में जलसे के आयोजन को लेकर आपसी सहमति बनी और इसकी तैयारियों को लेकर आगे की बैठक में चर्चा करने का निर्णय लिया गया।


