लोकतंत्र सवेरा : अगर आप ऑनलाइन ऐप के जरिए शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश करते हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है. तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में एक लुटेरी दुल्हन की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने जिले में सनसनी मचा दी है. संध्या नाम की यह लुटेरी दुल्हन अब तक 30 से 40 पुरुषों को ठग चुकी है और 15 से ज्यादा पुरुषों से शादी करके उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुकी है. संध्या नाम की यह लुटेरी दुल्हन ऑनलाइन ऐप के जरिए अपने लिए दूल्हा तलाशती है और फिर उससे शादी करके गहने और पैसे लेकर फरार हो जाती है. लेकिन अब इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हो चुका है, इसके बाद जो कहानी सामने आई है, वो चौंकाने वाली है।
लुटेरी दुल्हन ने अपने लिए ऑनलाइन दूल्हा कैसे तलाशा?…..
इस लुटेरी दुल्हन की सच्चाई तब सामने आई जब शादी का झांसा देकर उसके गहने और पैसे लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज कराई गई. संध्या नाम की यह महिला अब तक एसआई से लेकर सर्वेयर तक से शादी करके गहने और पैसे ठग चुकी है. महिला ने कथित तौर पर एक निजी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शादी की तलाश कर रहे 30-40 से अधिक पुरुषों को ठगा है. तिरुपुर जिले के तारापुरम का रहने वाले राजा (बदला हुआ नाम) को 6 महीने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक लड़की पसंद आई. बात बढ़ने पर राजा के माता-पिता और रिश्तेदार शादी के लिए लड़की देखने आए।
इस मामले में इरोड जिले के कोडुमुडी की संध्या (30) का राजा से एक ऑनलाइन ऐप के जरिए परिचय हुआ. बात आगे बढ़ी और संध्या ने व्हाट्सएप पर राजा से बात की. फिर संध्या ने राजा से कहा कि वह अपनी शादी के लिए दूल्हा ढूंढ रही है. राजा को संध्या पसंद आ गई और दोनों में बातचीत होने लगी. इसी बीच संध्या ने राजा से कहा कि तमिलचेलवी नाम का एक और लड़का उनकी शादी करवाने में मदद कर सकता है।
जल्दी शादी करने का बनाया दबाव….
संध्या लगातार राजा से जल्दी शादी करने के लिए कह रही थी. दावा कर रही थी कि उसकी मां बीमार है और वह घर पर तुरंत शादी की व्यवस्था नहीं कर सकती. इसके बाद राजा और संध्या ने 21 जून 2024 को पलानी के पास मंदिर में शादी कर ली. शादी के समय राजा के माता-पिता ने संध्या को सोने के गहने दिए थे।
कैसे सामने आई लुटेरी दुल्हन की सच्चाई?….
शादी के बाद राजा को संध्या की कुछ हरकतों पर शक हुआ. राजा को पता चला कि संध्या किसी दूसरे व्यक्ति से पत्नी बनकर बात करती है. इसे लेकर संध्या और राजा के बीच काफी बहस हुई. बहस के बाद संध्या को गुस्सा आ गया और उसने राजा और उसके परिवार को धमकी भी दी. जिसके बाद राजा संध्या को तारापुरम के महिला थाने ले गया. वहां जांच के दौरान संध्या भाग गई।
इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि संध्या की शादी 10 साल पहले चेन्नई के एक व्यक्ति से हुई थी. यह भी पता चला कि संध्या एक बच्चे की मां है. जांच में पता चला कि संध्या ने 30 साल की उम्र तक 15 लोगों को धोखा देकर शादी कर ली थी. इस लिस्ट में करूर के एक एसआई और कोडुमुडी के एक मवेशी व्यापारी के बेटे से लेकर एक सर्वेयर तक शामिल हैं।
जानबूझ कर झगड़ा करवाती और फिर पैसे और जेवर लेकर भाग जाती….
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि संध्या मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शादी के लिए लड़का ढूंढती है. फिर शादी होने के बाद कुछ महीने तक उनके साथ पत्नी की तरह रहती है. फिर कुछ दिनों बाद जानबूझ कर झगड़ा करवाती है और जेवर और पैसे लेकर भाग जाती है. पुलिस का कहना है कि इस तरह का मामला होने पर लोग समाज के डर से थाने में शिकायत तक दर्ज नहीं कराते है. जिसके कारण वह अब तक पकड़ी नहीं जा सकी है. जांच में यह भी पता चला है कि तमिलचेलवी संध्या का पार्टनर था, जिसने कई लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए थे. अब पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

