जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित विजय नगर जॉगर्स पार्क में नव युवक चेतना मंच की ओर से आयोजित श्रीश्री काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों और पूजा समिति के पदाधिकारियों की माताओं ने संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन किया. इस अनूठी पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। वृद्ध माताओं ने कहा कि युवाओं द्वारा उन्हें सम्मान के साथ धार्मिक आयोजन में आमंत्रित करना उनके लिए भावुक और सुखद अनुभव है। उन्होंने मंच के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए इस परंपरा को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
पूजा समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने कहा कि मां काली की आराधना के साथ मातृशक्ति का सम्मान और सेवा समिति का मूल उद्देश्य है। धार्मिक आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी. कार्यक्रम में लीलावती पांडेय, उर्मिला मोदक, पी. सांगा, माधुरी चक्रवर्ती, बसंती कश्यप, सुनैना देवी, वीणा मिश्रा, जानकी देवी, रीता सिंह, श्वेता तिवारी, सिंधु यादव और रवींद्र कौर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं. इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, डी.डी. त्रिपाठी, कमलेश दुबे, मुन्ना चौबे, हरीश सिंह, जेपी सिंह, श्रीनिवास तिवारी, बबलू चौरसिया, बलबीर मंडल, पप्पू उपाध्याय, मंटू तिवारी, दशरथ यादव, उमेश प्रसाद, बीरेंद्र चौधरी, महाराणा प्रताप सिंह और भगवान सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे. मंच का संदेश रहा कि मां की आराधना के साथ मातृशक्ति का सम्मान ही सच्ची सेवा और संस्कार है।




