Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
मजदूर नेता सह समाजसेवी ने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से उठाई मांग, बोले- “सिर्फ संवेदना नहीं, अब जिम्मेदारी निभाने का समय” जमशेदपुर : एग्रिको में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवारों के पक्ष में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। बंटी सिंह ने कहा कि हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के दर्द की भरपाई दुनिया का कोई मुआवजा नहीं कर सकता, लेकिन उन्हें सम्मानजनक और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नैतिक एवं…
हाइड्रेशन ड्रिंक के नाम पर ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 1074.6 लीटर शराब, 1100 पेटी ORS भी जब्त, समस्तीपुर के कनेक्शन की जांच तेज पूर्णिया : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस ने हाइड्रेशन ड्रिंक यानी ORS की आड़ में विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक से 1074.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की और तीन आरोपियों…
50 फीसदी तक छूट का लालच देकर खपाई जा रही थीं नकली और रीपैकेज्ड दवाएं, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार; कथित मास्टरमाइंड प्रशांत फरार बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कैंसर और गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिनर्वा सर्कल के पास स्थित कृपा हेल्थकेयर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान फार्मेसी संचालक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए शहर के 90…
ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ ट्रेलर, दूसरे वाहन को मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया कोडरमा : कोडरमा घाटी में रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के पास रात करीब 12 बजे हुआ, जहां दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक दुर्घटनाग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस और राहत…
जमशेदपुर : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (IHRC) के नेशनल डायरेक्टर एवं नेशनल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की ओर से देश-दुनिया के लोगों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संदेश में गणेश उत्सव को शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की भावना से मनाने की अपील की गई. जारी संदेश में कहा गया कि संस्था लगातार नागरिकों की सुरक्षा, बच्चों के बचाव, मानवाधिकारों के संरक्षण, मानव तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्यरत है। संस्था ने प्रशासन और कानून सम्मत प्राधिकारियों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। संदेश में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति वी.…
7-8 लड़कियों के शोषण का दावा, रेकी और धमकी मिलने की बात कहकर SSP से मांगी सुरक्षा; खान सर की टीम ने आरोपों को बताया छवि खराब करने की कोशिश पटना : खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर विवादों में हैं। निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि 7 से 8 लड़कियां उनके संपर्क में हैं, जो खुद को प्रताड़ित महसूस करती हैं और इंसाफ चाहती हैं। निखिल कुमार ने कहा कि वह जल्द ही इन मामलों से जुड़े…
गम्हरिया : गणेश महोत्सव को लेकर गम्हरिया में उत्साह चरम पर है। दुर्गा पूजा मैदान में आकर्षक ढंग से गणपति का दरबार सजाया गया है। शनिवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उद्घाटन समारोह में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबुल महतो, झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन, कांग्रेस नेता अजय सिंह, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बारके, केपी तिवारी, गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीटी…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का व्यापक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया…
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में एसआईआर कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसने, उसे बंधक बनाने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए करीब 20 ग्राम सोने को भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी राकेश बहादुर उर्फ राकू, सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती निवासी अभिषेक कुमार दास, जुगसलाई महतोपाड़ा रोड निवासी तबस्सुम खातून और…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के आगामी बोनस समझौते को लेकर 20 प्रतिशत बोनस की मांग उठने लगी है। मजदूर हित में इस बार कर्मचारियों को कम से कम 20 प्रतिशत बोनस दिलाने के लिए टाटा मोटर्स यूनियन से मजबूती के साथ पहल करने की अपील की गई है. मजदूर हित से जुड़े लोगों का कहना है कि अक्टूबर 2025 में टाटा मोटर्स के कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स कारोबार के अलग-अलग कंपनियों में विभाजन के बाद जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए यह बोनस समझौता नए दौर की शुरुआत होगी। ऐसे में बोनस वार्ता को पारदर्शी और…