जमशेदपुर : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (IHRC) के नेशनल डायरेक्टर एवं नेशनल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की ओर से देश-दुनिया के लोगों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संदेश में गणेश उत्सव को शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की भावना से मनाने की अपील की गई. जारी संदेश में कहा गया कि संस्था लगातार नागरिकों की सुरक्षा, बच्चों के बचाव, मानवाधिकारों के संरक्षण, मानव तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्यरत है। संस्था ने प्रशासन और कानून सम्मत प्राधिकारियों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

संदेश में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति वी. सुब्रमणियन के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। साथ ही इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के चेयरमैन के प्रति सम्मान और धन्यवाद प्रकट किया गया. IHRC ने गणेश उत्सव के अवसर पर सभी लोगों से मानवता, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
