Author: CHANAKYA SHAH

लोकतंत्र सवेरा/जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का सुनसुनिया गेट मंगलवार देर रात एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे का गवाह बना। करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार 27 वर्षीय सागर गोप की जिंदगी छीन ली। हादसा इतना भयावह था कि सागर ट्रेलर के दोनों पहियों के बीच फंस गया और वाहन उसे करीब 30 से 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बताया जाता है कि सागर बर्मामाइंस की ओर से बाइक से साकची की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुनसुनिया गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर के…

Read More

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक समिति की ओर से हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत, रचनात्मकता और महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर प्लेसमेंट सेल एवं डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में “नवाचार और डिजिटलीकरण के माध्यम से सतत भविष्य के लिए स्मार्ट इंजीनियरिंग” विषय पर अतिथि व्याख्यान सह एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाषा, रचनात्मकता, उद्यमिता तथा तकनीकी नवाचार के प्रति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन…

Read More

जमशेदपुर : हरितालिका तीज व्रत को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। 24 घंटे तक निर्जला उपवास रखने के बाद सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तीज व्रत का पारण किया। सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की तथा पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. इससे पूर्व सोमवार को महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से तीज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान माता पार्वती…

Read More

जमशेदपुर : आगामी पूजा महोत्सव को लेकर स्थानीय क्षेत्र में तैयारियों ने औपचारिक रूप से रफ्तार पकड़ ली है। पूजा समिति की ओर से बुधवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न कराया गया। भूमि पूजन के दौरान पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा. शुभ मुहूर्त में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि का शुद्धिकरण कराया और पूजा-अर्चना के बाद पंडाल निर्माण की नींव रखी गई। समिति के पदाधिकारियों और यजमानों ने विधि-विधान से हवन में आहुति देकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नारियल…

Read More

जमशेदपुर : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में जमशेदपुर पुलिस लगातार पहल कर रही है। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोकहित से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है. इस अवधि में पुलिस की ओर से 182 कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का प्रयास किया गया। पुलिस…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि बॉयफ्रेंड वीरू धीवर ने बीच सड़क अपनी गर्लफ्रेंड राजकुमारी साहू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने महिला की मौत की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी साहू आरंग की रहने वाली थी और उसका वीरू धीवर के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि शादी के…

Read More

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के निगोहां इलाके से मोबाइल की किस्त वसूली के नाम पर एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाने, उसका खून निकलवाने और जबरन मजदूरी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजारामखेड़ा गांव निवासी नेवल ने आरोप लगाया है कि मोबाइल दुकानदार के लोगों ने उसे अपने साथ ले जाकर लखनऊ के एक ब्लड बैंक में उसका एक यूनिट खून निकलवाया। इसके बाद सदर इलाके के एक मकान में कथित तौर पर बंधक बनाकर उससे कई दिनों तक मजदूरी कराई गई। 21,500 रुपये का फोन, 2,799 रुपये की किस्त….. पीड़ित की मां के मुताबिक, नेवल…

Read More

जमशेदपुर : पनीर भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। घरों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक इसकी मांग रहती है, जबकि त्योहार और शादी-विवाह के मौसम में इसकी खपत और बढ़ जाती है। ऐसे में बाजार से पनीर खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और सुरक्षित रखरखाव को लेकर उपभोक्ताओं का सतर्क रहना जरूरी है. पैक्ड पनीर खरीदते समय सबसे पहले पैकेट पर दर्ज FSSAI लाइसेंस संबंधी विवरण की जांच करें। इसके साथ निर्माता या पैकर का नाम-पता, बैच या लॉट नंबर, निर्माण अथवा पैकिंग की तारीख और ‘यूज बाय’ या उपयोग की अंतिम तारीख जरूर देखें। फटी पैकिंग, टूटी सील या…

Read More

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सालार थाना क्षेत्र के खरेरा गांव में रविवार देर रात जुए के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर देसी बम से हमला कर दिया गया। घटना में एक एएसआई समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ASI सादेक अली को बहरामपुर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जुए के अड्डे की सूचना पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर देसी बम फेंकना शुरू कर दिया।…

Read More

पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के सारी और बूढ़ीगोड़ा गांव के बीच कलवर्ट पुल के नीचे मिले मनोहर मांझी (38) के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी से कथित छेड़खानी का बदला लेने के लिए सारी गांव निवासी शंभू सिंह ने मनोहर मांझी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी शंभू सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना बोल्डर भी बरामद किया गया है। शराब पीने घर पहुंचा था मनोहर…… डीएसपी दयानंद कुमार के अनुसार,…

Read More