Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
बालीडीह में बारिश ने खोली सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, प्रसव पीड़ा के बीच कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हुई महिला घाटशिला : बारिश के मौसम में सड़कें जब कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं, तो इसका खामियाजा सबसे ज्यादा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। घाटशिला के झाटीझरना क्षेत्र के बालीडीह गांव में बदहाल सड़क की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बालीडीह निवासी रवि कर्मकार की पत्नी सीमा कर्मकार को प्रसव के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाना था। परिवार की सूचना…
जमशेदपुर : सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट, साकची द्वारा संचालित साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी, अंजनी माता एवं राणी सती दादी मंदिर में शुक्रवार को भादो अमावस्या के पावन अवसर पर राणी सती दादी जी का भव्य महामंगल पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं. महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर एवं हाथों में मेहंदी रचाकर मंगल पाठ में शामिल हुईं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा राणी सती दादी जी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा. कोलकाता से आए प्रसिद्ध मंगल…
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज जमशेदपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशभर के करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। जमशेदपुर में भी बैंक कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. गोलमुरी स्थित यूको बैंक के सामने संजय मुखी के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते…
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दरवाजा धकेलकर मारपीट करने पहुंचे युवकों पर आरोप है कि इसी दौरान बीच-बचाव में पहुंचे एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में मोहम्मद कैफ (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी मोहम्मद कासिम (23) के घर पर पुराने विवाद को लेकर मोहम्मद दिलरेज (24), मोहम्मद दिलशान, जीसान (25) और मोहम्मद जसीम पहुंचे थे। आरोप है कि सभी दरवाजा धकेलकर कासिम के साथ मारपीट…
घाटशिला में भाजपा जिला की आवश्यक मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने और 14 कार्यक्रमों के सफल संचालन की बनी कार्ययोजना घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला की आवश्यक मासिक बैठक आज घाटशिला में जिला अध्यक्ष संजीव सत्य तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे. बैठक में आगामी 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जमशेदपुर स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय और UCIL में कार्यरत जनजातीय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयोग ने लंबित मामलों के समाधान को लेकर UCIL प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में UCIL के CMD डॉ. के. आनंद राव, निदेशक बी.के. दास समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जनजातीय कर्मचारियों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और…
जमशेदपुर। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लगातार पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ सम्मान प्राप्त करना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और पूरी लौहनगरी जमशेदपुर के…
जमशेदपुर : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदकर चुनावी मैदान में उतरने का अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है। चुनाव में दिवाकर पांडेय, अभय पांडेय, पवन उपाध्याय और श्याम तिवारी के बीच मुकाबला होने की संभावना है. चारों प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म खरीदने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब नामांकन फार्म जमा होने के बाद चुनाव की तिथि और स्थान निर्धारित किए जाएंगे। इसी के साथ सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी…
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-1 में गुरुवार की रात पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मो. कैफ पर आरोपियों ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर चापड़ से वार किए जाने के कारण कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक कैफ के साथी कासिफ के साथ मारपीट कर रहे थे। बताया जाता है कि कैफ बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचा था। इसी दौरान…
रांची : बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर में लगातार तीन दिन परेशानी भरे हो सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल होगी। हड़ताल टालने के लिए केंद्रीय श्रम आयुक्त के स्तर पर हुई वार्ता में सहमति नहीं बनने के बाद यूनियनों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। हड़ताल के अगले दिन 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इससे झारखंड समेत देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। नकद जमा-निकासी, चेक और काउंटर सेवाओं पर असर…