Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
साहिबगंज : जिले में हुए 1.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर बरहरवा के नया टोला निवासी गौतम चंद्र दास से करोड़ों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है. मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव के नेतृत्व में टीम ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से असित महतो और रंजीत बख्शी को दबोचा। दोनों की निशानदेही पर धनबाद से धीरज कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है. साइबर अपराधियों ने फर्जी केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट…
बालासोर : ओडिशा के बालासोर जिले के भोगराई इलाके में बदापाही गांव के पास जंगल से पांच युवा ओरंगुटान मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी पांचों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया. ओरंगुटान भारत के प्राकृतिक जंगलों में नहीं पाए जाते। इनका प्राकृतिक आवास इंडोनेशिया और मलेशिया के वर्षावन हैं। ऐसे में एक साथ पांच ओरंगुटान का करीब 4,000 किलोमीटर दूर बालासोर के जंगल में मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। तस्करी के एंगल से भी जांच….. वन विभाग इस मामले की…
चतरा : टंडवा थाना क्षेत्र के सिद्पा गांव में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले में थाना प्रभारी पप्पू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट लगी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान चार टांके लगाए गए। गांव में भारी पुलिस बल…
फीचर डेस्क : लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है। ऐसे फोन में अब WhatsApp इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है और ऐप खोलने पर सपोर्ट खत्म होने से जुड़ा संदेश दिखाई दे सकता है। Android 6.0 या नया वर्जन जरूरी…… अब WhatsApp चलाने के लिए Android 6.0 Marshmallow या उससे नया संस्करण जरूरी है। जिन यूजर्स के फोन में Android अपडेट उपलब्ध है, वे सिस्टम अपडेट कर WhatsApp का इस्तेमाल जारी…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस जारी किए गए हैं। शहर में हाल में हुई भीषण आग की घटना के बाद प्रशासन ने होटल और गेस्ट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू की है. राज्य अग्निशमन विभाग, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीमों ने अब तक करीब 960 होटल और गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया है। जांच में महज 41…
जमशेदपुर : मतदाता सूची में कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों के नाम शामिल होने को लेकर अब तक सियासी बयानबाजी होती रही है। इसी बीच जमशेदपुर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग में हड़कंप मच गया है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान आसिल खान, मो. असलम और मो. इब्राहिम के नाम सामने आए। प्रारंभिक जांच में तीनों के नाम पहले से ही प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज थे।…
कारूडीह के समीप हुआ भीषण हादसा, युवा कांग्रेस के महासचिव दीपक कुमार मंडल ने मौके पर तोड़ा दम, घायलों को रांची, भागलपुर और कोलकाता किया गया रेफर गोड्डा : तारापीठ जाने के क्रम में पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कारूडीह के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा कांग्रेस के महासचिव दीपक कुमार मंडल (30) की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद करीब छह बार पलट गयी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान गायछांद…
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी के पास मंगलवार देर रात मरीन ड्राइव पर LPG से भरे टैंकर में गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि एक ट्रक की टक्कर से टैंकर का नॉब क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हुआ. रिसाव का पता चलते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर कंपनी प्रबंधन और सोनारी पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मरीन ड्राइव पर दोनों ओर का आवागमन रोक दिया। कुछ देर बाद कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और रिसाव को नियंत्रित किया. सोनारी थाना प्रभारी…
जमशेदपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पंजाब पुलिस की टीम जमशेदपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने दस नंबर बस्ती, सुखिया रोड और विजयनगर समेत कई इलाकों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस ने सुखिया रोड स्थित एक आवास और विजयनगर की एक मेडिकल दुकान समेत अन्य स्थानों पर तलाशी ली। कार्रवाई का उद्देश्य हत्याकांड के फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों और उनके संपर्कों का पता लगाना था। जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को गुरदासपुर के काहनूवान थाना क्षेत्र के नैनेकोट गांव में संपत्ति विवाद को…
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) की पहल पर बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में “बाल विवाह की रोकथाम में पंचायत, समाज और जिला स्तरीय तंत्र की सहभागिता व जवाबदेही” विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के लिए पुलिस, प्रशासन, पंचायत, विद्यालय, मीडिया और स्वयंसेवी संगठनों के बीच समन्वय मजबूत करना रहा। संचालन अंजना देवगम ने किया। युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के अधिकारों पर सीधा असर डालता है। साइबर थाना के अमित अमितेष ने…