फीचर डेस्क : लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है। ऐसे फोन में अब WhatsApp इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है और ऐप खोलने पर सपोर्ट खत्म होने से जुड़ा संदेश दिखाई दे सकता है।

Android 6.0 या नया वर्जन जरूरी……
अब WhatsApp चलाने के लिए Android 6.0 Marshmallow या उससे नया संस्करण जरूरी है। जिन यूजर्स के फोन में Android अपडेट उपलब्ध है, वे सिस्टम अपडेट कर WhatsApp का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। वहीं, जिन पुराने फोन में नया अपडेट संभव नहीं है, उन्हें नया स्मार्टफोन खरीदना पड़ सकता है।
फोन बदलने से पहले डेटा करें सुरक्षित……
नया फोन लेने से पहले यूजर्स को पुराने मोबाइल में मौजूद जरूरी चैट, फोटो, वीडियो और अन्य डेटा का बैकअप सुरक्षित कर लेना चाहिए, ताकि नए डिवाइस में WhatsApp सेटअप के दौरान उपलब्ध जानकारी वापस प्राप्त की जा सके।
पुराने सिस्टम का सपोर्ट क्यों बंद करता है WhatsApp?
WhatsApp लगातार नई सुविधाएं और सुरक्षा अपडेट जारी करता है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम इन नई तकनीकी और सुरक्षा जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते। इसी वजह से कंपनी समय-समय पर पुराने एंड्रॉयड संस्करणों का सपोर्ट समाप्त करती है।
