Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : मानव सेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे सार्क नेशंस इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन एवं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने भारत सहित विभिन्न देशों में अपनी गतिविधियों का विस्तार किया है। संगठन का उद्देश्य निराश्रित, गरीब, निःसहाय, दिव्यांग एवं समाज के वंचित वर्गों को सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है. संगठन से जुड़े डॉ. जी. जयरामदास, एडवोकेट, ने बताया कि सार्क नेशंस इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन पिछले 16 वर्षों से भारत में मानवाधिकार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे…
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता और कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह (40) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बजाज एवेंजर बाइक और एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद की गई है। चांडिल अनुमंडल SDPO कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर DSP शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि चांडिल थाना कांड संख्या 115/2026 में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को आसनबनी स्थित 10th…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अंतर्राज्यीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ओडिशा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान पुलिस…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि सोनू का असामयिक निधन पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि स्व. सोनू एक सक्रिय, संवेदनशील और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया तथा आम जनता और छात्रों से जुड़े मुद्दों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। उनके जनहित के कार्य और सरल कार्यशैली लंबे समय तक याद की जाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं…
आदित्यपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को अत्याधुनिक कैथ लैब का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। नई सुविधा शुरू होने से कोल्हान सहित आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को अब एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर प्रत्यारोपण जैसी महत्वपूर्ण कार्डियक सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी. उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर चिकित्सा बुनियादी ढांचे का विस्तार समय की जरूरत है। हृदय रोग जैसी गंभीर और आपातकालीन स्थिति में समय पर उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कैथ लैब की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि…
जमशेदपुर : शहर में अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत पिछले दो महीनों में व्यापक अभियान चलाया। जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी और अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई….. पुलिस की कार्रवाई में नशे से जुड़े 18 कांड दर्ज किए गए, जिनमें 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 133.9 किलोग्राम गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस की…
गिरिडीह : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का सोमवार को विधि-विधान से बराकर नदी में विसर्जन किया गया। उनके पुत्र श्रेयश ने धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच अस्थियां प्रवाहित कीं. इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, करीबी सहयोगियों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों की मौजूदगी रही। नदी तट पर माहौल गमगीन रहा और लोगों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. गौरतलब है कि सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हुआ था। रविवार को गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम…
जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मुर्दा मैदान में सोमवार शाम झाड़ियों के बीच अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर शीतगृह में रखवा दिया है. बताया गया कि कुछ युवकों ने झाड़ियों में कंकाल देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ मौत के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
जमशेदपुर : लगातार बारिश से कोल्हान के डैम और नदियां लबालब हैं। रविवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक पानी में डूब गए। 24 घंटे बाद भी तीनों का सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सोमवार सुबह से दोबारा रेस्क्यू अभियान चला रही है. सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया स्थित आसंगी चेकडैम में नहाने के दौरान मिरुडीह निवासी शुभम शर्मा और बनतानगर निवासी सोनू लोहार गहरे पानी में डूब गए। दोनों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के पोटका स्थित पहाड़भांगा नदी में टेल्को निवासी राजू सिंह दोस्तों के साथ…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या के आरोपी टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी रविंद्र प्रताप सिंह का अब पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। एफएसएल ने टेस्ट की अनुमति दे दी है। पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर ली है और आरोपी को घाघीडीह जेल से रांची ले जाने की तैयारी है. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए थे। पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिए हत्याकांड के पीछे की वजह और घटनाक्रम का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी फिलहाल घाघीडीह जेल के अस्पताल में भर्ती है और उसकी निगरानी की जा…