जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मुर्दा मैदान में सोमवार शाम झाड़ियों के बीच अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर शीतगृह में रखवा दिया है. बताया गया कि कुछ युवकों ने झाड़ियों में कंकाल देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ मौत के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Advertisements

Advertisements

