जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बस्ती में शनिवार सुबह करीब चार बजे बिल्डिंग मटेरियल लदा डंपर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में हाईटेंशन तार लगे दो बिजली के पोल गिर गए। इनमें से एक पोल संजय सिंह के मकान पर गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया।
बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची मानगो पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने ले गई। घटना के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
Advertisements

Advertisements

