जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि सोनू का असामयिक निधन पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि स्व. सोनू एक सक्रिय, संवेदनशील और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया तथा आम जनता और छात्रों से जुड़े मुद्दों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। उनके जनहित के कार्य और सरल कार्यशैली लंबे समय तक याद की जाएगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, मनोज कुमार सिंह, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्र, उदय कुमार सिंह, अंसार खान, आशुतोष सिंह, रंजीत सिंह, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रंजीत झा, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला, कौशल प्रधान, हरिराम टुडू, अजय शर्मा, शत्रुघ्न महतो, अली रजा खान, नमिता सिंह, फैयाज आलम अंसारी, मेहबूब, जेन-जी मो. हसन खान कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद एवं सभी पदाधिकारीगणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित किया।
