Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित बाजार समिति मार्केट में चोरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर दुकान के पीछे लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और शोकेस में रखे चांदी के चेन, पायल समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह दुकान संचालक मोहन सोनी के दुकान खोलने पहुंचने पर हुआ. जानकारी के अनुसार, मोहन सोनी बुधवार शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय दुकान में सभी सामान सुरक्षित था। गुरुवार सुबह दुकान…
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के संजय पथ स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में पिछले कई महीनों से कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित किए जाने का आरोप सामने आने के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने फ्लैट में ताला जड़ते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, सेक्स रैकेट संचालित होने, नाबालिगों को बहला-फुसलाकर गलत गतिविधियों में शामिल करने अथवा अन्य लगाए गए आरोपों की पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ्लैट में रहने वाली महिला…
प्रशासन का स्पष्टीकरण—प्रतिमा हटाने या विस्थापित करने का अब तक कोई प्रयास नहीं उज्जैन : सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन के पुराने शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम ने एक बार फिर धार्मिक आस्था और विकास के बीच संतुलन का सवाल खड़ा कर दिया है। कंठाल चौराहे से छत्री चौक यानी बड़ा सराफा मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब 170 वर्ष पुराने खड़े हनुमान मंदिर का भवन और चाहरदीवारी सड़क की जद में आने के बाद हटाई गई। इसके बाद मंदिर में विराजमान खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर मामला चर्चा में आ…
जमशेदपुर : कदमा स्थित रंकिणी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान समिति के सदस्य रितिक मुन्ना, पीयूष सिंह, नमन पांडे, अंकित, रिशु, मोहन, श्याम, अमन मुखीरितिक मुन्ना, पीयूष सिंह, अंकित सिंह, अमन मुखी, नमन पांडे, श्याम सिंह, मोहन राव, पुष्पम वर्मा (ऋषु), राजा प्रसाद, रजीत…
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में छत गिरने की घटना के पीड़ित परिवारों को 15 महीने बाद भी मुआवजा राशि नहीं मिलने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने मुआवजा मामले को लेकर एक साथ चार मोर्चों पर कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई एमजीएम अस्पताल की ओर से हाल ही में दिए गए एक आरटीआई जवाब के बाद की गई है, जिसमें मुआवजा प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। उपायुक्त से मांगा जवाब….. सौरभ विष्णु ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त…
गिरिडीह : नगर थाना परिसर में एक युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर की रात नगर थाना में एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद…
जमशेदपुर : जेम्को क्षेत्र में दुकानों के तोड़े जाने और दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मजदूर नेता सह टाटा मोटर्स के बर्खास्त कर्मी बंटी सिंह एक बार फिर आगे आए। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को अपनी ओर से 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया। बंटी सिंह ने कहा कि 14 अगस्त को हुई घटना के बाद से पीड़ित परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी सांसद, विधायक अथवा स्वयं को जनसेवक कहने वाले नेता ने उनकी सुध…
मजदूर नेता सह टाटा मोटर्स के बर्खास्त कर्मी ने नेताओं की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल, युवाओं से अंधसमर्थन छोड़ने की अपील जमशेदपुर : मजदूर नेता सह टाटा मोटर्स के बर्खास्त कर्मी समाजसेवी बंटी सिंह ने जमशेदपुर की राजनीतिक कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए नेताओं से उनके काम का हिसाब मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राजनीति जनता की सेवा और समाज को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ साधने और लोगों को आपस में लड़ाने का हथियार. बंटी सिंह ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि युवा किसी भी नेता…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक नई पहल करते हुए ‘जोहार पुलिस’ (JOHAR POLICE) चैटबॉट सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से अब लोगों को कई पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारियों के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय या थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नागरिक व्हाट्सऐप के जरिए घर बैठे पुलिस सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. एसएसपी कार्यालय की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JOHAR POLICE (Jamshedpur Online Help & Assistance for Residents) चैटबॉट का इस्तेमाल व्हाट्सऐप के माध्यम से किया जा…
मोहनपुर थाना क्षेत्र के जुमनिया जंगल के पास यात्री रोड पर छापेमारी, खरीद-बिक्री करते रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी देवघर : जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र के जुमनिया जंगल के पास यात्री रोड पर पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में…