Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के जिलिंगडुंगरी और डिमूडीह के बीच बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर रंजीत महतो की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान होने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी आरती महतो ने बोड़ाम थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में प्रभात महतो समेत अन्य को नामजद किया गया है। बताया गया कि सब्जी बेचकर लौटने के दौरान रंजीत की बाइक से एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एमजीएम अस्पताल ले…
पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के पहाड़भांगा में रविवार शाम नहाने के दौरान तेज नदी के बहाव में बहने से 20 वर्षीय राजीव कुमार सिंह लापता हो गया। वह टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को का रहने वाला बताया गया है. राजीव पांच-छह दोस्तों के साथ पहाड़भांगा नहाने पहुंचा था। शाम करीब चार बजे अचानक वह तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गया। घटना के बाद दोस्तों और परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रविवार को तलाशी अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की जाएगी।
नेपाल में विनाशकारी बाढ़, जापान और वेनेजुएला में भूकंप के झटकों से हुई तबाही ने एक बार फिर पूरी दुनिया को प्रकृति के बदलते मिजाज पर सोचने को मजबूर कर दिया है। प्राकृतिक आपदाओं और बढ़ते जलवायु संकट के बीच टेस्ला और SpaceX के CEO एलन मस्क की एक चेतावनी ने वैश्विक स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। मस्क का कहना है कि पृथ्वी को लंबे समय के जलवायु खतरों से बचाने के लिए केवल टिकाऊ ऊर्जा अपनाना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने भविष्य में अंतरिक्ष आधारित तकनीक और बड़े पैमाने पर जियो-इंजीनियरिंग की जरूरत की बात कही है। ‘सिर्फ…
Lजमशेदपुर : जुगसलाई में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विहिप झारखंड की दुर्गा वाहिनी संयोजिका कृति गौरव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और धर्म-संस्कृति की रक्षा करना है। उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि जातीय विभाजन और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज को एकजुट होना होगा. विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि संगठन का कार्य देश-विदेश में फैला है। कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिलामंत्री चंद्रिका भगत, मातृशक्ति…
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित नंदी मंदिर से दानपेटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने अमन साव को गिरफ्तार किया है। वह कदमा का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटी भी बरामद कर ली है। कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि पांच सितंबर को आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी की थी। पुजारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, दानपेटी चारों तरफ से वेल्डिंग की गई थी, जिसके कारण आरोपी उसे तोड़…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी मां रूपी सोरेन के रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिए हैदराबाद रवाना हुए। बताया गया कि उनकी मां का नियमित चिकित्सकीय चेकअप कराया जाना है। मुख्यमंत्री के बुधवार तक रांची लौटने की संभावना है।
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने सोमवार को पोटका और कोवाली थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारियों, बीट अफसरों और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में लंबित कांडों, अभिलेखों और पुलिसिंग कार्यों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने थाना परिसर, हाजत और सिरिस्ता का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा और कर्मा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. साथ ही आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करने और थाना आने वाले लोगों से मित्रवत व्यवहार सुनिश्चित करने का…
कानपुर : इंदिरानगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू शालू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घर में सीसीटीवी लगाए जाने और पाई-पाई का हिसाब लिए जाने से नाराज शालू ने कथित तौर पर छह लाख रुपये में ससुर की हत्या की सुपारी दी थी. पुलिस के अनुसार, शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को हत्या के लिए लगाया था। दोनों ने कारोबारी के कमरे में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि शालू ने तकिये से…
रांची : एलजेपी विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरव के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सौरव को बरामद कर लिया है। पुलिस अब घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक पक्ष के कुछ लोग वहां शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में सोमवार की शाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप के पीछे कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं और उनके पास हथियार होने की आशंका है। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया. घटना सोमवार शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ युवक पेट्रोल पंप के पीछे बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं और उनकी…