Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
गिरिडीह : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। वह गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे। बताया जा रहा है कि रात में सोने जाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल गिरिडीह के निजी मरसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक के बाद उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। स्थिति इतनी नाजुक थी कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और लूट तथा MMDR संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने दोनों मुद्दों को लेकर 7 सितंबर को रांची में लोकभवन (राजभवन) के समक्ष महाधरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की. जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार की निगरानी के बावजूद अयोध्या में श्रीराम मंदिर…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, चीफ अकाउंट ऑफिसर वाई. ज्योति, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोजिब अशरफ, अकादमिक एडवाइजर प्रो. दिलीप शोम, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. राकेश कुमार, डीन एकेडमिक अभिनव कुमार समेत अन्य अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं फैकल्टी सदस्यों ने…
जमशेदपुर/आदित्यपुर : GGSPI Computer Training Centre में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समारोह को यादगार बना दिया. समारोह में विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। Sunny Bhangra Group की शानदार भांगड़ा प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक…
जमशेदपुर : सी.पी. समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती एवं राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय सभागार में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल तथा प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह एवं लुबना नूर खान ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक के…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी से अपहृत तीन वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे के अपहरण के आरोप में कैरेज कॉलोनी निवासी असलम खान को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने मामले का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर की दोपहर कैरेज कॉलोनी निवासी आर्यन महानंद का अपहरण किया गया था। बच्चे की मां कुंती महानंद की शिकायत पर बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी बच्चे…
जमशेदपुर : शहर के 10 नंबर बस्ती, पद्मा रोड में वर्ष 1957 से जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। करीब सात दशक से चली आ रही यह परंपरा आज भी स्थानीय लोगों के बीच श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बनी हुई है. जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। मंदिर एवं पूजा स्थल पर विशेष सजावट के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है और बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते…
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में हुए छत हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने के मामले में अब स्वास्थ्य विभाग के दावे और अस्पताल के आधिकारिक RTI जवाब के बीच कथित विरोधाभास सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हाल में प्रकाशित खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया था कि सरकार की ओर से मुआवजे की राशि जारी कर दी गई है और सभी पात्र लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने रिपोर्टों में गलत जानकारी दिए जाने की बात भी कही थी। मंत्री के इस बयान पर जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु…
जमशेदपुर : जुगसलाई के ईदगाह मैदान के आसपास शुक्रवार रात पशु चोरी के शक को लेकर अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पशु चोरी के संदेह में करीब 50 युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए, जहां कुछ लोगों के साथ विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से हटाया। दो पशु चोरी होने के बाद बढ़ा शक……. जानकारी के अनुसार, जुगसलाई के गद्दी मोहल्ला में कई लोग दूध के…
काठमांडू : नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के नौ दिन बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महार्जन के रूप में हुई है। शुक्रवार को रेस्क्यू टीम ने पहले संजय साह को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद कबीर महार्जन को भी सुरंग से बाहर निकाल लिया गया। सुरंग से आई आवाज ने जगाई उम्मीद……. रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों को सुरंग के अंदर से इंसानी आवाजें सुनाई दीं। टीम ने अंदर फंसे लोगों से…