जमशेदपुर/आदित्यपुर : GGSPI Computer Training Centre में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समारोह को यादगार बना दिया. समारोह में विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। Sunny Bhangra Group की शानदार भांगड़ा प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई. आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन और शिक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना को मजबूत करना था।
समारोह को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रियम मैडम, अंकिता मैम, मंजीत सर और सुखपाल मैम समेत अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों ने कार्यक्रम की तैयारी और संचालन में सक्रिय योगदान दिया. संस्थान की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से शिक्षक दिवस समारोह सफल और यादगार बन सका।
