Author: CHANAKYA SHAH

काठमांडू : नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के बाद अब पानी उतरने लगा है, लेकिन पीछे छूटी तबाही की तस्वीर और भयावह होती जा रही है। भोटेकोशी-त्रिशूली नदी तंत्र के आसपास के प्रभावित इलाकों में जगह-जगह मलबे के ढेर नजर आ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के प्रारंभिक आकलन के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में करीब 22 लाख टन मलबा जमा हुआ है। इसमें ध्वस्त इमारतों का मलबा, घरेलू सामान, पेड़-पौधे, चट्टानें, मिट्टी और नदी के साथ बहकर आया अवसाद शामिल है. UNDP की RAPIDA प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के छह जिलों की 17…

Read More

टाटा स्टील प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष की सराहना, डॉ. जी. जयरामदास ने रतन टाटा और जेआरडी टाटा के योगदान को किया याद जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए 315 करोड़ रुपये के बोनस समझौते पर जनसेना व जोहार जनसेवक पार्टी ने टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रति आभार एवं बधाई व्यक्त की है। पार्टी की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों के हित में हुआ यह समझौता कंपनी और श्रमिकों के बीच मजबूत औद्योगिक संबंधों का परिचायक है। जनसेना व जोहार जनसेवक पार्टी के डॉ. जी. जयरामदास ने कहा कि टाटा स्टील न…

Read More

जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में जमशेदपुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आए दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने निखार सबलोक की हत्या की सुपारी ली थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने में विफल रहे। इसके बाद दोनों को गणेश सिंह गिरोह के एक अन्य सदस्य की हत्या के लिए जमशेदपुर बुलाया गया था। हालांकि, टारगेट तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) के…

Read More

प्रयागराज : नशीली दवाओं के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कथित ड्रग्स निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज पहुंचकर छापेमारी की और नशीली दवाओं के निर्माण से जुड़े ठिकाने को बंद कराया। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशीली दवाओं और अन्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 140 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नालासोपारा में 112 ग्राम एमडी से शुरू हुई जांच…..…

Read More

जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को मिलेगा 163.85 करोड़ रुपये का बोनस, अधिकतम 4.52 लाख तक भुगतान, 11 सितंबर को खातों में पहुंचेगी राशि जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वार्षिक बोनस को लेकर समझौता हो गया है। समझौते के तहत कर्मचारियों को पुराने बेसिक वेतन का 18.67 प्रतिशत बोनस मिलेगा। जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए बोनस मद में कुल 163.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। खासकर त्योहारों से पहले बोनस की राशि…

Read More

यूपी-दिल्ली में लगातार बदल रहा था ठिकाना, पुलिस की निगरानी में था आरोपी, हत्या की साजिश और शूटरों को जुटाने में भूमिका का आरोप जमशेदपुर : चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को पुलिस ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद सिंटू सिंह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर…

Read More

RTI के जवाब में अस्पताल प्रशासन ने बताई लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया, मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर भी उठे सवाल जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छत गिरने की घटना को 15 महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिल सकी है। इसका खुलासा अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना के अधिकार (RTI) के तहत दिए गए लिखित जवाब से हुआ है। यह RTI आवेदन जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने दाखिल किया था, जिसका जवाब उन्हें 31 अगस्त 2026…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर लाइन ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बुधवार से युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया। बरसात के दौरान भारी जलजमाव से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पिछले दिनों टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या के स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। विधायक के…

Read More

आजसू छात्र मोर्चा ने साकची में फूंका झारखंड सरकार का पुतला, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की जमशेदपुर : झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों और छात्रों-युवाओं की आवाज दबाने के विरोध में आजसू छात्र मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में बुधवार शाम साकची स्थित सुभाष मैदान में सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला रोकने और छीनने का प्रयास किया, जिसके चलते आजसू कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के…

Read More

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर समिति, सीपी समाज बागुनहातु के बैनर तले बुधवार को छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ कमरछट (हलषष्ठी) व्रत एवं पूजन किया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की. इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की और व्रत रखा। मान्यता के अनुसार कमरछट व्रत संतान के सुख एवं उनकी लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना…

Read More