जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित नंदी मंदिर से दानपेटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने अमन साव को गिरफ्तार किया है। वह कदमा का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटी भी बरामद कर ली है।
Advertisements
Advertisements

कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि पांच सितंबर को आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी की थी। पुजारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, दानपेटी चारों तरफ से वेल्डिंग की गई थी, जिसके कारण आरोपी उसे तोड़ नहीं सका। इससे दानपेटी में रखे रुपये सुरक्षित मिले। आरोपी पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है।
