जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के जिलिंगडुंगरी और डिमूडीह के बीच बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर रंजीत महतो की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान होने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी आरती महतो ने बोड़ाम थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में प्रभात महतो समेत अन्य को नामजद किया गया है।

बताया गया कि सब्जी बेचकर लौटने के दौरान रंजीत की बाइक से एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी और भाई से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
