जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने सोमवार को पोटका और कोवाली थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारियों, बीट अफसरों और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में लंबित कांडों, अभिलेखों और पुलिसिंग कार्यों की समीक्षा की गई।
एसएसपी ने थाना परिसर, हाजत और सिरिस्ता का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा और कर्मा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. साथ ही आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करने और थाना आने वाले लोगों से मित्रवत व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Advertisements

Advertisements

