पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के पहाड़भांगा में रविवार शाम नहाने के दौरान तेज नदी के बहाव में बहने से 20 वर्षीय राजीव कुमार सिंह लापता हो गया। वह टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को का रहने वाला बताया गया है. राजीव पांच-छह दोस्तों के साथ पहाड़भांगा नहाने पहुंचा था। शाम करीब चार बजे अचानक वह तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गया। घटना के बाद दोस्तों और परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रविवार को तलाशी अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की जाएगी।
Advertisements

Advertisements

