जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित संडे मार्केट में नवयुवक काली पूजा समिति की ओर से काली पूजा के आयोजन को लेकर भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा में शामिल होकर मां काली से सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. गौरतलब है कि बिस्टुपुर नवयुवक काली पूजा समिति द्वारा वर्ष 2001 से लगातार प्रत्येक वर्ष काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य पूरी श्रद्धा, उत्साह और सामूहिक सहयोग के साथ इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष भी काली पूजा की तैयारियों की शुरुआत हो गई है।
भूमि पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद साव, सचिव धर्मेंद्र शर्मा ‘धर्मा’, उपाध्यक्ष राजन कुमार सोनकर, देवेंद्र बॉबी, सुबोध कुमार, गणेश प्रसाद, मनोज सिंह यादव एवं राकेश सोनकर के अलावा कमिटी के राकेश अग्रवाल, मनमोहन सिंह, रंजीत सिंह, मनीष मुंडा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और श्रद्धा के साथ पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनी हुई है।


