जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी के पास मंगलवार देर रात मरीन ड्राइव पर LPG से भरे टैंकर में गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि एक ट्रक की टक्कर से टैंकर का नॉब क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हुआ. रिसाव का पता चलते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर कंपनी प्रबंधन और सोनारी पुलिस को सूचना दी।
Advertisements
Advertisements

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मरीन ड्राइव पर दोनों ओर का आवागमन रोक दिया। कुछ देर बाद कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और रिसाव को नियंत्रित किया. सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने बताया कि गैस का रिसाव तेज था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया और टैंकर को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।