जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने सोमवार को बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों, थाना अभिलेखों और बीट अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। थाना परिसर, हाजत व सिरिस्ता की साफ-सफाई और रख-रखाव का भी जायजा लिया. एसएसपी ने गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा और कर्मा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण के लिए अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करने और थाना आने वाले लोगों से मित्रवत व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Advertisements
Advertisements

