मुरी / सिल्ली : अन्नपूर्णा योजना के तहत सिल्ली मारवाड़ी धर्म शाला के अन्दर अन्नपूर्णा (मुफ्त) भोजनालय का स्थायी भवन का उद्घाटन डाक्टर विधानन्द चौधरी ने किया। इसी मौके पर साठ से सततर लोगों को कंबल वितरण किया गया। करीब चालीस से पचास लोगों को खीर पुडी सब्जी खिलाया गया। माँ अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालित सदस्य में प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गरीब, गुरबो, असहाय लचार लोगों के लिए यह भोजनालय सन 2013 से ही शुरू किया गया था। स्थायी भवन नहीं होने के कारण ठेले में लगाकर मुफ्त भोजन प्रतिदिन दिया जाता था। आज स्थायी भवन का उद्घाटन भी कर दिया गया। लोगों में प्रसन्नता देखी गई। इसे सफल बनाने में प्रवीण अग्रवाल, मदन सिंघानिया, रमेशं जलान, अमित साहु एंव अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र सवेरा)
