दिल्ली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजघाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश के शीर्ष नेताओं ने बापू के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के आदर्शों को याद किया और उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया।
Advertisements

Advertisements

