मुरी : मुरी लांबी के एक लोको पायलट को मुरी- से हटिया एस्टाबलिस् र्टान्सफर पालिसी के विरुद्ध में मुरी लांबी के समक्ष धरना सह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नारे लगाए गए कि सीनियरीटी के अनुसार र्टान्सफर किया जाए, रनिंग स्टाफ़ जिन्दाबाद, इन्क्लाब जिन्दाबाद। इस इस बिषय को लेकर मंडल प्रबंधक, डीपी, डीईई, आरपीएफ, जीआरपी , सी सी सी को आवेदन देकर सुचित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान मुरी के सारे रनिंग स्टाफ द्वारा निर्णय लिया गया है कि मुरी लांबी के एक लोको पायलट को नियम विरुद्ध तरीके से,एज पर एप्लिकेशन सीनियरीटी को नजरअंदाज कर आउट ऑफ र्टम स्रोस एवं पैरवी से हटिया र्टान्सफर कर दिया गया है।

जबकि बिना स्रोस एवं पैरवी वाले रनिंग स्टाफ सात – आठ साल से हटिया र्टान्सफर वेटिंग में हैं। ऐसा कौन सा विशेष स्कील उस ड्राईवर में है जो अन्य ड्राईवर में नहीं है , सबको ट्रेन ही चलाना है,जिसे आउट ऑफ र्टम हटिया लाया गया। उससे उपर लगभग 120 से 130 क्रू हटिया स्टाफ र्टान्सफर वेटिंग में है। उसी के साथ प्रशासन इतना मेहरबान क्यों है ।रेलवे को वितीय धाटा भी हो रहा है।जब उस ड्राईवर को हटिया ही रखना था तो लगभग छ महीना पहले ही ड्राईवर प्रमोशन देकर मुरी लाया गया फिर एकसौबीस से एक सौ तीस स्टाफ के बाटम से आउट ऑफ र्टम हटिया र्टान्सफर कर दिया गया। इससे सारे रनिंग स्टाफ में असंतोष की भावना उत्पन्न हो गया हैं।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र )
