मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म Battle of Galwan का नाम बदल दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म का नया नाम MatruBhoomi: May War Rest in Peace रखा है। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा की, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisements

फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी खास टैगलाइन “May War Rest in Peace” भी जारी की गई है। इस टैगलाइन का संदेश है कि दुनिया में युद्ध खत्म हो और शांति कायम हो। मेकर्स का कहना है कि फिल्म सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं बल्कि शांति और मानवता का संदेश भी देती है। फिल्म के नाम में बदलाव के बाद फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
