जमशेदपुर : शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, निर्मम हत्याओं और जिला प्रशासन की लचर कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए गए ‘जमशेदपुर बंद’ का गोविंदपुर क्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। भाजपा गोविंदपुर मंडल के आह्वान पर स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और आम जनता के मिले अभूतपूर्व समर्थन से सम्पूर्ण गोविंदपुर बाजार पूर्णतः बंद रहा। जनता ने इस ऐतिहासिक बंद के जरिए सोई हुई सरकार और संवेदनहीन प्रशासन को कड़ा संदेश दिया है।

मामले पर आक्रोश जताते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आज झारखंड की बदहाल कानून-व्यवस्था का सच जनता के सामने आ चुका है। शहर में सरेआम चापड़ चल रहे हैं और अपराधी बेखौफ हैं। विडंबना यह है कि एक तरफ शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए त्रस्त जनता स्वतः बंद का समर्थन कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन और उपायुक्त (डीसी) की नाक के नीचे शराब की दुकानें धड़ल्ले से खुली रहीं। प्रशासन का यह रवैया उनकी जनविरोधी मंशा और प्रशासनिक विफलता को साफ उजागर करता है, जिसका जवाब जमशेदपुर की जागरूक जनता समय आने पर ज़रूर देगी।
भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि यह आंदोलन तब तक थमने वाला नहीं है, जब तक कि जमशेदपुर का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस न करे और पीड़ित हिमांशु को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता। नेताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारी भाइयों, क्षेत्रवासियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
गोविंदपुर क्षेत्र में इस आंदोलन का नेतृत्व करने और बंद को सफल बनाने में मुख्य रूप से भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जूगनू वर्मा, वरिष्ठ नेता कमलेश सिंह, महामंत्री इंद्रजीत सिंह, विकास सिंह, राधेश्याम सिंह, राजन सिंह, आजसू नेता संजय सिंह, मधु सिंह,मुकेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, अंजय सिंह भोला,अजय गुप्ता, संजय सिंह (मंडल), अवधेश साह, राजू प्रसाद, धनेश्वर सिंह, उदय मिश्रा, दुर्गावती देवी, गौरी कुमारी, हेमलता और वंदना ठाकुर उपस्थित रहे।इनके साथ ही राधे जी, सुजय पांडे, शिव कुशवाहा, श्याम यादव, अमर सिंह, नीरज गुप्ता, विपिन सिंह, रिशु, आशुतोष सिंह, धीरज शर्मा, अमित पांडेय, मुकद्दर शर्मा, मिथलेश, बसंत सिंह, शम्भू सिंह, उपेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, विरेन्द्र पांडे, महेन्द्र, शिवनाथ पांडे, हेमंत दास और अजीत सहित सैकड़ों की संख्या में ऊर्जावान युवा और सक्रिय कार्यकर्ता मुस्तैद रहे।

