जमशेदपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मिलकर योजना बनाकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में 18 अगस्त 2026 की सुबह RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्ती और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर टीम ने चार युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास उर्फ तिग्गी (38 वर्ष), रोहित लोहार उर्फ छोटू (26 वर्ष), शेख रमजान (19 वर्ष) और शेख मुबारक (26 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रकाश दास और रोहित लोहार टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि शेख रमजान और शेख मुबारक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश दास उर्फ तिग्गी गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। चारों आरोपी आपस में मिलकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही उनके मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई RPF के ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। रेलवे सुरक्षा बल और GRP की इस कार्रवाई से यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा है।