धनबाद : SSP प्रभात कुमार ने अपनी पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच IPS अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस सूची में धनबाद SSP प्रभात कुमार के अलावा पाकुड़ SP अनुदीप सिंह, विशेष शाखा SP हृदीप पी. जनार्दन, गिरिडीह SP डॉ. बिमल कुमार और सिमडेगा SP श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे का नाम शामिल है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
धनबाद जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं माना जाता। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध, साइबर क्राइम और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में SSP प्रभात कुमार का देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल होना धनबाद पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार, पुलिस कप्तानों के चयन में केवल अपराध नियंत्रण को ही आधार नहीं बनाया गया, बल्कि नेतृत्व क्षमता, जनमित्र पुलिसिंग, नवाचार, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, संकट प्रबंधन, जवाबदेही, जनसंपर्क और पुलिस की सार्वजनिक छवि जैसे विभिन्न पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया। यानी पुलिसिंग का मूल्यांकन केवल कार्रवाई के आधार पर नहीं, बल्कि जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता और कार्यशैली को भी ध्यान में रखकर किया गया।
अब इन चयनित अधिकारियों में से देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों की अलग सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में झारखंड के इन पांच IPS अधिकारियों के सामने टॉप-25 में जगह बनाने की अगली चुनौती होगी। धनबाद SSP प्रभात कुमार का टॉप-100 में शामिल होना जिले की पुलिसिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।