जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर 17, टेलको कॉलोनी की ओर से आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ इस वर्ष के पूजा आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ हुआ. भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष रतन सिंह, महासचिव प्रेम सिंह, किशोर, भरत चौधरी, उपेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, मिथिलेश सिंह, राजीव सिंह, अमरीक सिंह, मुन्नू, बबलू, सोनू शर्मा, सुबेदार सिंह, मिट्ठू टेंको, रंजीत सिंह, संजीव शर्मा, बाबू, राजू राव, श्रीयांस, उत्कर्ष सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मंदिरनुमा पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र…..
भूमि पूजन के बाद कमेटी की ओर से इस वर्ष तैयार किए जाने वाले भव्य एवं आकर्षक काल्पनिक मंदिर आधारित पूजा पंडाल की प्रस्तावित तस्वीर भी जारी की गई। कमेटी के सदस्यों के अनुसार पंडाल को श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा. कमेटी ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थित आयोजन पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए पंडाल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भाईचारे और सौहार्द का संदेश देगा आयोजन…..
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व भी है। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों का सहयोग लिया जाएगा. पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा यातायात प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है, ताकि पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा में सहभागी बनें तथा आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
