JAMSHEDPUR : डीसी जमशेदपुर नाम के फेक फेसबुक आईडी से जिलावासियों को सतर्क रहने की अपील, किसी तरह के झांसे में नहीं आएं, किसी भी एकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं करें. डीसी जमशेदपुर (https://www.facebook.com/share/xkUYB22WW2QhPBHQ/?mibextid=qi2Omg)
Advertisements
Advertisements

के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे और गिफ्ट मांगे जा रहे हैं। जनसाधारण से साइबर फ्रॉड करने वालों दोषियों के झांसे में नहीं आने की अपील है। 
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा पुलिस विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आम लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जा रहा है तो वे झांसे में न आएं और तुरंत प्रशासन को सूचित करें।


